नेहरू पार्क में शर्मनाक हरकत! नगरपालिका कर्मचारी ने ताले में बंद कर महिला के साथ की अशोभनीय हरकत, हिंदू संगठन ने रोका बड़ा हादसा - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

नेहरू पार्क में शर्मनाक हरकत! नगरपालिका कर्मचारी ने ताले में बंद कर महिला के साथ की अशोभनीय हरकत, हिंदू संगठन ने रोका बड़ा हादसा

दमोह। संस्कृति और संस्कारों की धरती दमोह के हटा में रविवार को एक शर्मनाक घटना हुई। नगर पालिका का एक कर्मचारी एक महिला को लेकर नेहरू पार्क पहुंचा, और बाहर से ताला लगाकर भीतर अश्लील हरकतों में लिप्त हो गया। लेकिन जैसे ही यह बात समाजसेवी संगठनों तक पहुंची, मौके पर पहुंचकर उन्होंने स्थिति को संभाला।


घटना की भयावहता इस बात से झलकती है कि पूरा पार्क आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया था। पार्क में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद पाए गए, जिससे संदेह और गहराता है। हालांकि पास के वाचनालय के कैमरों ने सच्चाई उजागर कर दी — फुटेज में कर्मचारी महिला के साथ जाते और ताला लगाते साफ दिखे।

महिला अपनी चप्पल वहीं छोड़ भागी, जबकि कर्मचारी बाइक से उसे घर छोड़ आया। नगर में इस घटना से आक्रोश है। लोग इसे मंदसौर की हालिया घटना से जोड़कर देख रहे हैं।

अब जनता पूछ रही है — क्या यह नगर की गरिमा से खिलवाड़ नहीं है? क्या ऐसे कर्मियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होनी चाहिए?