ऑपरेशन ब्लू स्टार बरसी, आज बंद रहेगा अमृतसर - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

ऑपरेशन ब्लू स्टार बरसी, आज बंद रहेगा अमृतसर

 अमृतसर। ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के मद्देनजर दल खालसा की तरफ से शुक्रवार को अमृतसर बंद का आहवान किया गया है। जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई और शिक्षण संस्थानों ने भी इसे लेकर सावधानी के तौर पर कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। शहर में 62 नाके लगाए गए हैं। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने अपने सभी कॉलेजों में 6 जून को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी आदेशों के अनुसार 6 जून को होने वाली सभी वार्षिक और समेस्टर परीक्षाओं को प्रबंधकीय कारणों के चलते स्थगित किया गया है। ये सभी थ्यूरी परीक्षाएं अब 20 जून को शुक्रवार को पहले निर्धारित समय के अनुसार परीक्षा केंद्रों में होंगी। इस संबंधित सारी जानकारी स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।