नशे में धुत कार चालक ने रौंदी चार जिंदगियां, एक की मौत, तीन गंभीर - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

नशे में धुत कार चालक ने रौंदी चार जिंदगियां, एक की मौत, तीन गंभीर

 बिलासपुर में नशे में धुत कार चालक ने चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है और तीन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी कार चालक को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कार से बीयर और शराब की बोतल बरामद कर कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

दरअसल, तोरवा थाना क्षेत्र के ढेका लालखदान के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे लोगों को अपनी चपेट मे ले लिया। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकी अन्य घायल हो गए। जिसे अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। चालक प्रणय जुनेजा ने शराब का सेवन किया हुआ था और अपने कार को तेज रफ्तार से दौड़ाया और चार लोगों की टक्कर मार दी। जिससे एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वही सीएसपी अक्षय साबद्रा ने हादसे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चालक ने शराब का सेवन किया हुआ था। उसने गाड़ी से चार लोगों को टक्कर मार दी। एक की मौत हो गई और तीन गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।