"क्या पुलिस की लापरवाही ने ली दो जानें? गुमशुदगी दर्ज, लेकिन तलाश नहीं शुरू" - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

"क्या पुलिस की लापरवाही ने ली दो जानें? गुमशुदगी दर्ज, लेकिन तलाश नहीं शुरू"

 


इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा और फिर बेरहमी से हत्या — इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया की नैतिकता ही नहीं, पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

सुनीता और उसका बेटा 18 जून को लापता हो गए, परिजनों ने अगली सुबह ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मगर न कोई सर्च ऑपरेशन, न कॉल डिटेल्स की जांच, न सीसीटीवी खंगाले गए।

22 जून को जब अमलेश्वर में कुएं से दुर्गंध आई, तब पुलिस हरकत में आई और सड़ी-गली लाशें निकाली गईं। सवाल यह भी उठ रहा है कि अगर पुलिस शुरू से सक्रिय रहती तो शायद इन दोनों की जान बचाई जा सकती थी।