स्वर्गीय दादा रोहाणी जी का 79वां जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। - Jai Bharat Express 24

Jai Bharat Express 24

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

स्वर्गीय दादा रोहाणी जी का 79वां जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

 मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय दादा श्री ईश्वरदास दास रोहाणी जी के 79वें जन्मदिवस के अवसर पर दादा ईश्वरदास रोहाणी सेवा समिति के द्वारा जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया है। जिसमें 26 जून 2025 से 29 जून 2025 तक केंट विधानसभा में रक्तदान शिविर, आयुर्वेदिक, हौम्योपैथिक, एक्यूप्रेशर के माध्यम से केंट विधानसभा के नागरिकों का  निःशुल्क उपचार एवं जांचे की जावेंगी। 

सेवा सप्ताह के प्रथम दिवस 26 जून 2025 गुरूवार को चेतना मैदान बिलहरी में रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर प्रातः 09 से 01 बजे दोपहर, द्वितीय दिवस 27 जून 2025 शुक्रवार प्रातः 09 से 01 बजे दोपहर ए.पी.एन. स्कूल, सदर, तृतीय दिवस 28 जून 2025 शनिवार प्रातः 09 से 01 बजे दोपहर मान्या गार्डन, कंचनपुर अधारताल, चतुर्थ दिवस 29 जून 2025 शनिवार प्रातः 09 से 01 बजे दोपहर सरस्वती शिशु मंदिर रांझी जबलपुर में आयोजित किए जावेंगे। इन शिविरों में नेत्र रोग मोतियांबिंद, मेडिसिन, डायबिटीज, हृदय रोग, ब्लड प्रेशर, छाती व श्वास रोग, सर्जरी, हड्डी और जोड़ों के रोग एवं दंत रोग सहित अन्य बिमारियों का चिकित्सकों के द्वारा उपचार कर दवा वितरण किया जावेगा। 4 दिवसीय रक्तदान शिविर में केंट विधानसभा के कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे, जो विक्टोरिया, ऐल्गिन एवं मेडिकल अस्पतालों में संग्रहित किया जावेगा, आवश्यकता पड़ने पर जरूरत मंदों को रक्त प्रदान किया जावेगा। 

इन स्वास्थ्य शिविरों में विक्टोरिया, ऐल्गिन, मेडिकल सहित जबलपुर हाॅस्पिटल, मेट्रो हाॅस्पिटल, ओमेगा हाॅस्पिटल, छवि नेत्र चिकित्सालय, मार्बल सिटी हाॅस्पिटल, देव जी नेत्रालय, हितकारिणी डेंटल काॅलेज के चिकित्सक अपनी सेवा प्रदान करेंगे।

30 जून 2024, रविवार को स्वर्गीय दादा श्री ईश्वरदास दास रोहाणी जी के 79वें जन्मदिवस के अवसर पर दादा की प्रतिमा पर माल्यार्पण, श्रद्धांजली सभा प्रातः 08 बजे अयोजित की जावेगी।


इस अवसर पर विधायक श्री अशोक ईश्वरदास रोहाणी, रिंकुज विज, डाॅ. सुनील मिश्रा, सचिन जैन सहारा, माइकल प्रदीप कपूर, दामोदर सोनी, पुष्पराज सिंह सेंगर, आशीष राव, गुड्डा केवट, सौरभ गोयल, श्रीमती संतोषी ठाकुर, श्रीमती सावित्री शाह, कुमारी कृष्णा दास चैधरी, श्रीमती रीना ऋषि यादव, शरद श्रीवास्तव, अनुराग दाहिया, निशांत झारिया, श्याम कनौजिया, संुदर अग्रवाल, संजय जैन, संजय वर्मा, अजय पदम, गोविंद यादव, संजय ठाकुर, पवन यादव, संजय कपूर, पवन रजक, शेखर पिल्ले, विकास बावरिया, दशरथ पिल्ले, हेमराज सराठे, सुधीर बेन, वेद महावर, सुरेश रजक, आशीष दास चैधरी, प्रिंस यादव, डाॅ. कमल विश्वास, दशरथ पटेल, गुल्लू दुबे, प्रसन्न उपाध्याय, प्रभाशंकर कुशवाहा, श्रीमती सोना वर्मा, श्रीमती तृष्णा चटर्जी, विभा उपाध्याय, श्रीमती सुम्मी सुनौने, श्रीमती आशा सिंह, श्रीमती उर्मिला विश्वकर्मा, श्रीमती सुमन बर्मन, श्रीमती पुष्पा तिवारी, अंकित फ्रांसिस, कैलाश रजक, हेमराज सराठे, अभिषेक कुमार, आसिफ हैदर, चमन रजक, आकाश रजक, सुधीर बेन, संतोष बैरागी, राहुल पिल्ले, आकाश लिंगम, अभिषेक पाॅल, ज्योतिराम रेड्डी, आशीष झारिया, सोनू पिल्ले, डाॅ. सुरेश पटेल, उदीप रील, विमलनाथ पिल्ले, रूबल गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, सौरभ अहिरवार, संतोष रजक, संतोष श्रीवास्तव आप सभी की उपस्थिति की अपील की है।