BSF की नई वर्दी में हाईटेक टच! डिजिटल प्रिंटिंग और स्मार्ट कैमोफ्लाज से लैस - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

BSF की नई वर्दी में हाईटेक टच! डिजिटल प्रिंटिंग और स्मार्ट कैमोफ्लाज से लैस

बीएसएफ के जवानों को अब नई वर्दी मिलेगी। नई वर्दी में 50 प्रतिशत खाकी, 45 प्रतिशत हरा और 5 प्रतिशत भूरा रंग शामिल होगा। इस विशेष संयोजन का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार जवानों को बेहतर कैमोफ्लाज प्रदान करना है, जिससे वे दुश्मन की नजर से छिप सकें। यह वर्दी आपरेशन के दौरान जवानों को अधिक सुरक्षा भी प्रदान करेगी।

कैसा होगी नई वर्दी?
राजस्थान फ्रंटियर के महानिरीक्षक एमएल गर्ग ने बताया कि पहले बीएसएफ की काम्बैट ड्रेस में 50 प्रतिशत काटन और 50 प्रतिशत पालिस्टर का मिश्रण था। नई वर्दी में अब 80 प्रतिशत कॉटन, 19 प्रतिशत पॉलिस्टर और एक प्रतिशत स्पैंडेक्स का उपयोग किया जाएगा। यह वर्दी हल्की, लचीली और गर्म मौसम के अनुकूल होगी।

नई वर्दी में डिजिटल प्रिटिंग तकनीक का उपयोग किया गया है, जो इसे आकर्षक और टिकाऊ बनाती है। बीएसएफ के डीआइजी योगेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि अगले एक साल में पूरे बल को नई वर्दी में देखा जाएगा। यह वर्दी जवानों को लंबे समय तक ड्यूटी पर सहज और आत्मविश्वासी बनाए रखेगी, विशेषकर गर्मी और उमस वाले क्षेत्रों में।