62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर इन सभी पुलिस कर्मचारी और अधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई। - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर इन सभी पुलिस कर्मचारी और अधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई।

जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 14 अधिकारियों/कर्मचारियों को दी गयी भावभीनी विदाई।




पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।




जबलपुर | 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर इन सभी पुलिस कर्मचारी और अधिकारियों को भावभीनी विदाई दी गई. बता दें की दिनॉक 30-6-2025 को शाम 6 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर विदाई दी गई जिसमें यह सभी आज रिटायर्ड किए गए।

 ● कार्यावाहक उप निरीक्षक श्री लेखराम सिह पटेल थाना शहपुरा, 


● कार्यावाहक उप निरीक्षक श्रीमति फेमिदा बेगम पुलिस लाईन,


●कार्यावाहक उप निरीक्षक श्री रमेश कुमार रैदास पुलिस लाईन, 


● कार्यावाहक उप निरीक्षक श्री नेतराम अहिरवार थाना विजय नगर, 


● सहायक उप निरीक्षक श्री यशवंत बरवा थाना खमरिया, 


● कार्यावाहक सहायक उप निरीक्षक श्री अशोक कुमार दुबे पुलिस लाईन, 


● कार्यावाहक सहायक उप निरीक्षक श्री नीलाम्बर त्रिपाठी थाना विजय नगर, 


● कार्यावाहक सहायक उप निरीक्षक श्री राजेन्द्र प्रसाद गौतम थाना तिलवारा,


● कार्यावाहक सहायक उप निरीक्षक श्री राम सेवक तिवारी कन्ट्रोलरूम, 


● कार्यावाहक सहायक उप निरीक्षक श्री रमाशंकर कुसराम पुलिस लाईन, 


● कार्यावाहक सहायक उप निरीक्षक श्रीमति उषा गुप्ता पुलिस लाईन, 


● कार्यावाहक सहायक उप निरीक्षक श्री सतोष सिंह परिहार, 


● कार्यावाहक सहायक उप निरीक्षक श्री मनीलाल नापित थाना रांझी, 


● कार्यावाहक प्रधान आरक्षक बिहारीलाल शर्मा थाना तिलवारा 


इन सभी को पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।


इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि आप सभी कीे 35 से 42 साल तक की सेवा अवधी शानंदार, यादगार एवं बेदाग रही। आप सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को एवं आपके परिवार को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें ।