भाजपा नेता मानव घनघोरिया गिरफ्तार, संचार नगर चाकूबाजी मामले में था फरार - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

भाजपा नेता मानव घनघोरिया गिरफ्तार, संचार नगर चाकूबाजी मामले में था फरार

पुलिस ने  दबिश देते हुए जी.एस. कॉलेज से गिरफ्तार कर लिया है देखिए 👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻


इससे पहले उसके चार साथियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।




जबलपुर |भाजपा नेता मानव घनघोरिया को पुलिस ने संचार नगर चाकूबाजी मामले में गिरफ्तार कर लिया है, मानव माढ़ोताल थाना क्षेत्र में हुई एक जानलेवा हमले और अवैध वसूली के मामले में फरार चल रहा था,बता दें की इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।





अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि मानव घनघोरिया वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस की टीमें लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही थीं। माढ़ोताल, सिविल लाइन थाना और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में आज उसे घेराबंदी कर जी.एस. कॉलेज जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले उसके चार साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। एक अन्य आरोपी निखिल सेन की तलाश जारी है।


इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने जानकारी देते हुए यह बताया की संचार नगर दीनदयाल निवासी गौरव वाजपेयी उम्र 43 वर्ष  17 जुलाई 2025 की रात अपनी पत्नी नेन्सी वाजपेयी के साथ अपने घर के सामने स्थित दुकान में बैठे थे। तभी काले रंग की स्कॉर्पियो और एक मोटरसाइकिल में सवार करीब 5 से 6 लोग वहां पहुंचे जिसमें  स्कॉर्पियो में भाजयुमो नेता मानव घनघोरिया भी था, मानव  घनघोरिया ने गौरव को दुकान से बुलाकर कुछ दूरी पर ले जाकर 20 हजार रुपये की मांग की। गौरव द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर पहले मानव ने खुद उस पर चाकू से हमला किया, फिर अपने साथियों से कहा कि इसको खत्म कर दो। इसके बाद उसके साथियों ने एक राय होकर गौरव पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी दोनों जांघों और सिर में गंभीर चोटें आईं।


घायल अवस्था में गौरव को तत्काल स्वास्तिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही माढ़ोताल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और  भारतीय दंड संहिता की धारा 296 , 119(1)  109 (उकसाना), 118(1) (जानबूझकर अपराध में सहायता), 351(3) (प्राणघातक हमला) 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है।