मध्य प्रदेश में आधी रात को हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 IAS अधिकारियों के तबादले, दीपक सक्सेना को आबकारी का सौंपा जिम्मा। - Jai Bharat Express 24

Jai Bharat Express 24

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

मध्य प्रदेश में आधी रात को हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 IAS अधिकारियों के तबादले, दीपक सक्सेना को आबकारी का सौंपा जिम्मा।

 मध्य प्रदेश में आधी रात को हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 IAS अधिकारियों के तबादले जारी हुए। 





भोपाल
| विधानसभा के बजट सत्र से ठीक पहले राज्य सरकार ने आधी रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने देर रात 11 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। स्वास्थ्य, वन और जनसंपर्क जैसे महत्वपूर्ण विभागों में प्रमुख बदलाव हुए हैं। यह फेरबदल शुक्रवार देर रात हुआ, जिसमें अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल को वन विभाग से हटाकर लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे अब भोपाल गैस त्रासदी विभाग और पर्यावरण विभाग (पहले से) के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेंगे।








दूसरी ओर, प्रमुख सचिव संदीप यादव को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से हटाकर वन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। उन्हें प्रवासी भारतीय विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। जनसंपर्क विभाग में भी बड़ा उलटफेर देखने को मिला। जनसंपर्क आयुक्त रहे दीपक कुमार सक्सेना को अब आबकारी आयुक्त ग्वालियर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह 2009 बैच के IAS अधिकारी मनीष सिंह को जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया है।


कई जिलों में अफसर बदले गए 

आगर मालवा जिले की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रहीं नंदा भलावे कुशरे को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान का परियोजना संचालक और स्कूल शिक्षा विभाग के उपसचिव कमल सोलंकी को रायसेन जिले का मुख्य कार्यक्रम अधिकारी बनाकर भेजा है। राज्य प्रशासनिक सेवा के अवसरों में शामिल शाजापुर जिले के अपर कलेक्टर भुरला सिंह सोलंकी को आगर मालवा, छतरपुर के अपर कलेक्टर मिलिंद कुमार नामदेव को खरगोन, बुरहानपुर के अपर कलेक्टर वीर सिंह चौहान को भिंड जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) बनाया है। इंदौर सहकारी दुग्ध संघ के उप महाप्रबंधक राकेश शर्मा को मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल का मुख्य महाप्रबंधक बनाकर भेजा है।