कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग ने आम नागरिकों को सूचित किया है कि यह फ्लाईओवर आवागमन के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि भविष्य में सोशल मीडिया के माध्यम से तथ्यहीन और भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
जबलपुर : शोशल मीडिया पर दमोह नाका एक्सटेंशन फ्लाईओवर में दरार का वीडियो आग की तरह फैला तो लोगों के दिल दिमाग पर डर बैठ गया, तरह-तरह की बातें जब फैलती हुई लोक निर्माण के मंत्री को लगी तो संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच के आदेश दिए गए, एक्सटेंशन फ्लाईओवर के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो पर जांच अधिकारियों ने जब जानकारी जुटाई तो वीडियो को पूरी तरह भ्रामक और निराधार बताया।
कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग ने किया भ्रामक दावों का खंडन।
जांच के दौरान लोक निर्माण विभाग संभाग क्रमांक-दो के कार्यपालन यंत्री शिवेंद्र सिंह ने दमोह नाका एक्सटेंशन फ्लाईओवर के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो को पूरी तरह भ्रामक और निराधार बताया है।
कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग के अनुसार, 3 फरवरी 2026 को सौरभ यादव (अध्यक्ष, मध्य भारत मोर्चा), दिलीप विश्वकर्मा, जानू शर्मा एवं शोभित राजपूत द्वारा इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल किया गया, जिसमें फ्लाईओवर में दरार होने का दावा किया गया था।
कार्यपालन यंत्री ने स्पष्ट किया है कि वीडियो में दिखाई दे रहा हिस्सा कोई दरार नहीं, बल्कि तकनीकी रूप से निर्मित एक "एक्सपांशन ज्वाईंट" है, जो दो स्लैब के मध्य कंक्रीट के फैलाव और संकुचन को सुरक्षापूर्वक प्रबंधित करने के लिए दिया जाता है।
कार्यपालन यंत्री ने कहा है कि इन व्यक्तियों ने लोक निर्माण के अभियंताओं से और कांट्रेक्टर मेसर्स विजय कुमार मिश्रा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, रीवा से वास्तविक तथ्यों की जानकारी लिए बिना ही यह भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिससे आम जनता में भय की स्थिति उत्पन्न हुई है। इस कृत्य के लिए उनके विरुद्ध पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग ने आम नागरिकों को सूचित किया है कि यह फ्लाईओवर आवागमन के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि भविष्य में सोशल मीडिया के माध्यम से तथ्यहीन और भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
%20(18).jpeg)