62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर इन सभी पुलिस कर्मचारियों को आज दी गई भावभीनी विदाई: यह पुलिसकर्मी हुए रिटायर्ड - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express 24 एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express 24 पढ़ें।

Breaking

62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर इन सभी पुलिस कर्मचारियों को आज दी गई भावभीनी विदाई: यह पुलिसकर्मी हुए रिटायर्ड

जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 06 अधिकारियों/कर्मचारियों को दी गयी भावभीनी विदाई।




इन सभी पुलिसकर्मियों के सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।


जबलपुर : पुलिस विभाग में 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके इन पुलिस कर्मचारियों को आज एडिशनल एस पी सूर्यकांत शर्मा ने माला पहनाकर उनका सम्मान करते हुए विदाई दी, सूर्यकांत शर्मा ने इन भावुक पलों में एक पुलिस कर्मी त्रिभुवन की तारीफ में कहा  मेरी फोटो को सीने से यार चिपकाले त्रिभुवन फेवीकोल से शर्मा ने कहा दो ढाई साल में यैसै फोटो खींचा और झट से मेरे मोबाइल फोन पर आ जाते थे, तू खींच मेरी फोटो तू खींच मेरी फोटो अब हम किससे कहेंगे, इन भावुक पलों में पुलिस कर्मी भी हंसते हंसाते  दिखे, बता दें की आज दिनॉक 31-01-2026 को शाम 6 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर उप निरीक्षक श्री राम आशीष यादव थाना गढ़ा, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक त्रिभुवन त्रिपाठी कंट्रोल रूम, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक गोविन्द प्रसाद थाना कोतवाली, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक चंद्रभूषण तिवारी थाना गोहलपुर, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र डेनियल पुलिस लाईन एवं आरक्षक प्रकाश कुमार कछवाहा को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय  के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा द्वारा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय/नगर पुलिस अधीक्षक माढ़ोताल श्री बी.एस.गोठरिया, रक्षित निरीक्षक श्री जय प्रकाश आर्य की उपस्थिति में सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।



अधिकारियों ने कहा कि आप सभी कीे 35 से 42 साल तक की सेवा अवधी शानंदार, यादगार एवं बेदाग रही। आप सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को एवं आपके परिवार को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें।