जबलपुर: अवैध हथियारों का कारोबार करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 1 पिस्टल, 2 कट्टे और 3 कारतूस जब्त - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जबलपुर: अवैध हथियारों का कारोबार करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 1 पिस्टल, 2 कट्टे और 3 कारतूस जब्त

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। दीपक जाटव पर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं और वह हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार था। आकाश पटेल पर 9 तथा आनंद चौधरी पर आबकारी एक्ट के 5 प्रकरण दर्ज हैं।



MP- जबलपुर। लार्डगंज थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 पिस्टल, 2 देशी कट्टे, 3 जिंदा कारतूस और ₹3,020 नकद बरामद किए हैं।


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में दीपक जाटव (36), आकाश पटेल (31) और आनंद चौधरी (29) शामिल हैं। मुखबिर की सूचना पर जीरो डिग्री के पास दबिश देकर पहले दीपक जाटव को पिस्टल सहित पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध हथियारों का कारोबार करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने आकाश पटेल और आनंद चौधरी को भी हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया।


पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने दो माह पहले 2 पिस्टल, 4 कट्टे और कारतूस खरीदकर उनकी अवैध बिक्री की थी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 तथा बीएनएस की धारा 111(1) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।


पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। दीपक जाटव पर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं और वह हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार था। आकाश पटेल पर 9 तथा आनंद चौधरी पर आबकारी एक्ट के 5 प्रकरण दर्ज हैं।


थाना प्रभारी नवल आर्य के नेतृत्व में उप निरीक्षक मनोज पुरी गोस्वामी, एएसआई राजेश वर्मा, प्रधान आरक्षक हेमराज तथा आरक्षक शुभम पटेल, हुलेश, पंकज और ऋषभ की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।