खितौला थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने सूने मकान में हुई लाखों रुपये की नकबजनी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
31.65 लाख की चोरी का किया खुलासा, 3 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के पैसों से खरीदी कारें भी जब्त।
MP- जबलपुर। खितौला थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने सूने मकान में हुई लाखों रुपये की नकबजनी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 31 लाख 65 हजार 200 रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, चोरी के पैसों से खरीदी गई ऑल्टो और होंडा अमेज कार, तथा 54 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित कोरी (22), आकाश पटेल (28) और शनि पटेल (18), निवासी ग्राम भरदा पड़रिया, थाना पनागर के रूप में हुई है।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
12 जून 2026 को पालीवाल कॉलोनी निवासी कमल नारायण सोनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उनके सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और लाखों रुपये नकद चोरी कर ले गए।
अचानक बदली लाइफस्टाइल से खुला राज
जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, डॉग स्क्वॉड, फिंगरप्रिंट और साइबर टीम की मदद ली। इसी बीच सूचना मिली कि तीन युवकों के पास अचानक काफी पैसा आ गया है और उन्होंने दो कारें खरीद ली हैं। पूछताछ में तीनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।
बड़ी बरामदगी
212.3 ग्राम सोने के आभूषण
808.8 ग्राम चांदी के आभूषण
कुल कीमत: ₹31,65,200
ऑल्टो कार
होंडा अमेज कार
₹54,000 नकद
पुलिस अब आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।