मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल जबलपुर में, राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल जबलपुर में, राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

14 सितंबर 1857 को अंग्रेजों ने राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह और देशद्रोह के आरोप लगाए गए। इसके चार दिन बाद, 18 सितंबर 1857 को जबलपुर में दोनों को तोप के मुंह से बांधकर शहीद कर दिया गया। अंग्रेजों के सामने झुकने और माफी मांगने के बजाय दोनों ने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया।



MP- जबलपुर अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 18 सितंबर, शुक्रवार को जबलपुर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 11:10 बजे डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे मालगोदाम चौक जाएंगे, जहां अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुडनाथ शाह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री रानी दुर्गावती चिकित्सालय के सामने स्थित राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह संग्रहालय पहुंचेंगे। वे नेताजी सुभाष चंद्र बोस कल्चरल एंड इनफार्मेशन सेंटर में आयोजित बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी दौरान सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित रक्तदान शिविर में भी हिस्सा लेंगे।

1857 की क्रांति के अमर नायक

राजा शंकर शाह और उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह गढ़ा-मंडला के गोंड राजवंश से जुड़े थे। वर्ष 1857 की क्रांति के दौरान दोनों ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया।

14 सितंबर 1857 को अंग्रेजों ने दोनों को गिरफ्तार कर देशद्रोह का आरोप लगाया। इसके बाद 18 सितंबर 1857 को जबलपुर में दोनों को तोप के मुंह से बांधकर शहीद कर दिया गया। दोनों ने अंग्रेजों के सामने झुकने और माफी मांगने से इनकार किया था।

जबलपुर रेलवे स्टेशन के समीप दोनों अमर शहीदों की स्मृति में स्मारक और प्रतिमाएं स्थापित हैं, जहां हर वर्ष 18 सितंबर को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 12:40 बजे डुमना एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।