MP News: दो उप मुख्यमंत्रियों की नई इनोवा खरीद पर वित्त विभाग का ब्रेक, पुरानी गाड़ियों से ही चलेगा काम - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

MP News: दो उप मुख्यमंत्रियों की नई इनोवा खरीद पर वित्त विभाग का ब्रेक, पुरानी गाड़ियों से ही चलेगा काम

वित्त विभाग ने बजट की कमी का हवाला देते हुए दोनों के लिए नए वाहन खरीदने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।


पुरानी गाड़ियों की मरम्मत कराकर उनका इस्तेमाल जारी रखने के निर्देश दिए हैं।


मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार द्वारा समय-समय पर बाजार से नए कर्ज लेने के कारण राज्य का कुल कर्ज ₹5.61 लाख करोड़ से अधिक हो गया है।


🛑नवीनतम कर्ज: जुलाई 2026 में मोहन सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ई-कुबेर प्लेटफॉर्म के माध्यम से ₹3,600 करोड़ का नया बाजार कर्ज लिया था (जिसे 18 और 30 साल की अवधि के लिए 7.90% ब्याज दर पर उठाया गया)।


🛑कुल देनदारी: इस नई उधारी के बाद राज्य पर कुल कर्ज और देनदारियां बढ़कर ₹5.61 लाख करोड़ के पार पहुंच गई हैं।


🛑सरकार का पक्ष: उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का तर्क है कि यह कर्ज अनावश्यक नहीं है, बल्कि इसे राज्य में बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) और विकास परियोजनाओं के लिए दीर्घकालिक 'निवेश' के रूप में देखा जाना चाहिए।


MP- भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी खर्चों पर लगाम लगाने की कवायद के बीच उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल को नई इनोवा क्रिस्टा हाइब्रिड कार मिलने का प्रस्ताव फिलहाल अटक गया है। वित्त विभाग ने बजट की कमी का हवाला देते हुए दोनों के लिए नए वाहन खरीदने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। साथ ही पुरानी गाड़ियों की मरम्मत कराकर उनका इस्तेमाल जारी रखने के निर्देश दिए हैं।


दरअसल, गृह विभाग के स्टेट गैराज ने दोनों उप मुख्यमंत्रियों के लिए नई गाड़ियां खरीदने का प्रस्ताव भेजा था। लेकिन प्रदेश पर पांच लाख 65 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज होने के बीच सरकार खर्चों में कटौती और अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण की कोशिश कर रही है।


नियम के तहत बदली जा सकती हैं पुरानी गाड़ियां


निर्धारित नियमों के मुताबिक, 1.10 लाख किलोमीटर चल चुके सरकारी वाहनों को बदला जा सकता है। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की मौजूदा गाड़ी 1.29 लाख किलोमीटर, जबकि राजेंद्र शुक्ल की गाड़ी 1.32 लाख किलोमीटर से अधिक चल चुकी है।


जगदीश देवड़ा ने बताया कि निर्धारित किलोमीटर की सीमा पार होने के कारण नई गाड़ी खरीदने का प्रस्ताव भेजा गया था।


फिलहाल वित्त विभाग की मंजूरी नहीं मिलने से दोनों उप मुख्यमंत्रियों को पुरानी गाड़ियों से ही काम चलाना होगा। इस फैसले को प्रदेश में सरकारी खर्चों पर नियंत्रण की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।


🛑विपक्ष का रुख: विपक्षी दलों का आरोप है कि लाडली बहना योजना जैसी बड़ी वित्तीय गारंटियों और सरकारी खर्चों के चलते प्रदेश पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा है, जो आर्थिक स्थिति के लिए चिंता का विषय है।