VIDEO - दमोह बस स्टैंड पर मची अफरा-तफरी देर रात 2 बजे अचानक लगी आग 7 बसें हुई जलकर खाक - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

VIDEO - दमोह बस स्टैंड पर मची अफरा-तफरी देर रात 2 बजे अचानक लगी आग 7 बसें हुई जलकर खाक

 


दमोह बस स्टैंड पर मची अफरा-तफरी देर रात 2 बजे अचानक लगी आग 7 बसें हुई  जलकर खाक


दमोह बस स्टैंड पर करीब 60 से ज्यादा बसें खड़ी हुई थीं, तभी खड़ी हुई बस में रात 2 बजे आग लगते देख इसकी सूचना पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन तब तक आग ने कई बसों को चपेट में ले लिया था।

दमोह बस स्टैंड पर खड़ी बसों में अचानक आग लग गई।


दमोह | दमोह में बुधवार देर   रात के तकरीबन 2 बजे बस स्टैंड पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब खड़ी बसों में अचानक आग लग गई, आग ने 7 बसों को अपनी चपेट में ले लिया घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, दमोह CSP और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे आग को काबू करने में फायर ब्रिगेड को 2 घंटे की मशक्कत करनी पड़ी,तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका, कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बस स्टैंड में 60 यात्री बसें खड़ी थीं, रात करीब 2 बजे अचानक एक बस में आग लगी इस आग को चाय की दुकान के संचालक और घटना के प्रत्यक्षदर्शी इमरान ने देख लिया. इमरान ने बताया कि जैसे ही उसने एक बस में आग लगी देखी तो उसकी सूचना तत्काल ही पुलिस को दी, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचती तब तक आग ने तीन बसों को अपनी चपेट में ले लिया फायर ब्रिगेड के आग पर काबू पाते-पाते 7 बसें जलकर खाक हो गई।

वहीं मौके पर पहुंचे CSP अभिषेक तिवारी ने बताया कि बसों में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई है इनमें 7 बसें जल गई हैं, आग लगने के कारण फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।