कमलनाथ रिटर्न्स 2023 नाम से शोशल मीडिया में धमाल मचा रहा है ये वीडियो - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

कमलनाथ रिटर्न्स 2023 नाम से शोशल मीडिया में धमाल मचा रहा है ये वीडियो



कांग्रेस ने कमलनाथ रिटर्न्स 2023 नाम से एक वीडियो जारी किया है।






 


भोपाल |मध्य प्रदेश में एक बार फिर राजनीति गर्मा गई है।राजनीतिक पार्टियों के बीच वीडियो वॉर शुरू हो गया है। इस बार कांग्रेस की ओर से कमलनाथ को सुपर हीरो दर्शाते हुए दक्षिण भारत की मूवी साउथ के एक्शन को एडिट कर प्रदेश सरकार पर हमला बोलने की कोशिश की गई है।


सुपर हीरो की तरह एक्शन में कमलनाथ

वर्ष 2023 आने और विधानसभा चुनाव होने में भले ही अभी वक्त हो, लेकिन राजनीतिक दल अभी से एक दूसरे पर निशाना साधने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बार कांग्रेस ने इसकी शुरुआत करते हुए कमलनाथ रिटर्न्स 2023 नाम से एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की फोटो साउथ की एक बहुचर्चित सुपरहिट मूवी के एक्शन हीरो की जगह एडिटिंग कर दी गयी है। एक्शन सीन में सूबे की सियासत को दर्शाते हुए उसे उखाड़ फेंकने की बात कही जा रही है।

बीजेपी ने कहा कमलनाथ को रोका किसने है।

जबलपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कमलनाथ के इस वीडियो पर सवाल उठाए कि क्या कांग्रेस मध्यप्रदेश में हथियारों के दम पर राजनीति करना चाह रही है। क्या कमलनाथ मध्य प्रदेश को अफगानिस्तान समझ रहे हैं। शर्मा के मुताबिक देश के अंदर राजनीति में हथियारों का कोई उयोग नहीं है. यह गांधी का देश है और इस प्रकार का कृत्य किसी भी तरह से स्वीकार नहीं किया जा सकता. जहां तक वीडियो के सारांश में कमलनाथ का जिक्र है, तो इस पर भी उन्होंने तंज कसा और कहा कि वे जब से संगठन के पद पर आए हैं तब से कमलनाथ कमिंग सून सुन रहे हैं. आखिर उन्हें रोका किसने है वह जब चाहें आएं।