बांदीपोरा पुलिस ने 5 आतंकियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express 24 एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express 24 पढ़ें।

Breaking

बांदीपोरा पुलिस ने 5 आतंकियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

नई दिल्ली :बांदीपोरा पुलिस (Police) ने खुफिया सूचना के आधार पर ISJK संगठन के पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है. इनमें से चार आतंकी बांदीपोरा के विभिन्न स्थानों से हैं और 01 श्रीनगर का है. गिरफ्तार किए गए इन आतंकियों के कब्जे से मैट्रिक्स शीट्स, ISJK झंडे और गोला-बारूद सहित घटिया सामग्री बरामद की गई है. पुलिस ने बताया कि प्रारंभिज जांच में पाया गया कि ये आतंकियों के सहयोगी संगठन ISJK से जुड़े हैं और भविष्य में सेना पर हमला करने के लिए सेना के शिविर की रेकी कर रहे थे. इसके अलावा ये आतंकी संगठन स्थानीय बेरोजगार युवकों को बहला-फुसला कर उन्हें अपने संगठन में शामिल करने का प्रयास कर रहे हैं.
वो लोग यहां के स्थानीय युवकों को बरगला कर इस आतंकी संगठन (Terror Organization) में शामिल होने के लिए समर्पित कट्टरपंथी बना रहे थे. इसके अलावा इन आतंकियों के पास से ISJK के झंडे पाए गए हैं ये झंडे स्थानीय लोगों की मदद से श्रीनगर में अपने सहयोगियों तक पहुंचा रहे थे. इस संबंध में UAPA अधिनियम के तहत प्रकरण संख्या 30/2020 पुलिस थाना अर्गाम में केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है.