कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा, कहा- ध्यान भटकाने से नहीं, खर्च बढ़ाने और गरीबों को पैसे देने से पटरी पर आएगी अर्थव्यवस्था - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा, कहा- ध्यान भटकाने से नहीं, खर्च बढ़ाने और गरीबों को पैसे देने से पटरी पर आएगी अर्थव्यवस्था

नई दिल्ली, 26 अगस्त: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की एक ताजा रिपोर्ट का हवाला देते हुए बुधवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि ध्यान भटकाने से नहीं, बल्कि खर्च बढ़ाने और गरीबों के हाथों में पैसे देने से अर्थव्यवस्था पटरी पर आएगी. उन्होंने ट्वीट किया, "जिस बारे में मैं महीनों से आगाह कर रहा था उसकी पुष्टि आरबीआई ने की है. सरकार को अब ज्यादा खर्च करने की जरूरत है, कर्ज देने की जरूरत नहीं है. गरीब को पैसा दीजिए, उद्योगपतियों के कर में कटौती नहीं. खपत से अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाइए."
कांग्रेस नेता ने कहा कि मीडिया के जरिए भटकाने से गरीबों की मदद नहीं होगी और न ही आर्थिक त्रासदी गायब होगी. आरबीआई ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि अर्थव्यवस्था में मांग को पटरी पर आने में लंबा समय लगेगा और इसका कोविड-19 के पहले के स्तर पर पहुंचना सरकारी खपत पर निर्भर करेगा.
उसके मुताबिक, भारत को सतत वृद्धि की राह पर लौटने के लिए तेजी से और व्यापक सुधारों की जरूरत है. केंद्रीय बैंक ने कहा, "साल के दौरान अबतक सकल मांग के आकलन से पता चलता है कि खपत पर असर काफी गंभीर है और इसके पटरी पर तथा कोविड-19 के पूर्व स्तर पर आने में लंबा समय लगेगा."