महाराष्ट्र: नागपुर में भारी बारिश के बीच ढ़हा पुल का हिस्सा, सैकड़ों प्रभावित - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

महाराष्ट्र: नागपुर में भारी बारिश के बीच ढ़हा पुल का हिस्सा, सैकड़ों प्रभावित

नागपुर में जारी भारी बारिश के बीच रविवार को एक पुल का हिस्सा ढह गया। जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश में भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र में कई नदियों में जल स्तर में वृद्धि हुई, जिससे पुल टूट गया। स्थानीय लोगों के अनुसार कि इस क्षेत्र के कट जाने से क्षेत्र में आगे तक पानी भर आया है और दावा किया है कि बढ़ते पानी ने नदियों के आसपास के कई गांवों को प्रभावित किया है।
एक स्थानीय निवासी महादेव लक्ष्मण शिंदे ने कहा, "स्थिति अब गंभीर है। हालांकि, प्रशासन अपना काम कर रहा है। पानी अभी भी बहुत गहरा है। प्रशासन ने कल नावों का इस्तेमाल करते हुए कुछ लोगों को बचाया था।" रामटेक के विधायक आशीष जायसवाल ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र सरकार को बाढ़ की चेतावनी मिली है, और उन्होंने कहा कि बाढ़ से बचाव के लिए अधिक सक्रिय उपाय किए जाने चाहिए थे।
जायसवाल ने कहा "मध्य प्रदेश में नदी के जलग्रहण क्षेत्र में भारी वर्षा हुई, इसलिए, इसने बांध से बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा। बढ़ते जल स्तर ने नदी के पास स्थित गांवों में कई घरों को प्रभावित किया है। हजारों लोग प्रभावित हुए हैं।"
उन्होंने कहा, "पुल का निर्माण 2015 और 2018 के बीच किया गया था। यह आदिवासी समुदायों के कई गांवों को जोड़ता था। मैंने इसके ढ़हने के पीछे जांच करने के लिए कहा है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"