एक्टर दिलीप कुमार के दोनों भाई Corona पॉजिटिव, सांस की तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

एक्टर दिलीप कुमार के दोनों भाई Corona पॉजिटिव, सांस की तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती

लीजेंडरी बॉलीवुड एक्टर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के भाई एहसान खान (90) और असलम खान (88) कोरोना (Corona) पॉजिटिव निकले हैं. शनिवार रात को दोनों को सांस लेने में तकलीफ होने पर मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि दिलीप कुमार अपने भाइयों से अलग घर में रहते हैं.
लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलिल पारकर ने बताया, ‘दोनों को शनिवार रात को अस्पताल में भर्ती किया गया, उनका COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है. दोनों भाइयों के शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम था जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है.
मार्च में कोरोना का कहर बढ़ने पर दिलीप कुमार ने अपने हेल्थ का अपडेट देते हुए Tweet किया था कि वो और उनकी पत्नी सायरा संक्रमण से बचाव के लिए सेल्फ क्वारंटीन हैं.
मार्च में ही एक और ट्वीट में एक्टर ने लोगों से अपने और दूसरों के बचाव के लिए घर पर ही रहने की अपील की थी. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की सभी गाइडलाइंस का पालन करने को कहा.