कोरोना महामारी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, देश में 95 हजार से अधिक संक्रमित, 1200 के करीब लोगों की मौत - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

कोरोना महामारी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, देश में 95 हजार से अधिक संक्रमित, 1200 के करीब लोगों की मौत

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण के ताजा आंकड़े आ चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना से 1172 लोगों की मौत दर्ज की गई है. वहीं 95,735 लोग संक्रमित पाए गए हैं. देश में 9,19,018 कोरोना वायरस के एक्टिव मामले हैं. देश में अबतक कुल 75,062 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है. बता दें कि देश में अबतक कुल 44,65,864 कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं. 
अगर राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में एक्टिव मामलों की संख्या 2,53,100 पहुंच चुकी है. वहीं अबतक इससे 27,787 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है. वहीं दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 23,773 हैं. साथ ही मरने वालों की संख्या 4,638 लोगों की मौत हो चुकी है. तमिलनाडु में एक्टिव मामलों की संख्या 49,203 है. वहीं मरने असम में संक्रमितों की संख्या 29,166 है. यहां अबतक 396 लोगों के मौत की पुष्टि की गई है. उत्तर प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 64,028 पहुंच चुकी है. यहां मरने वालों की संख्या 4112 पहुंच चुकी है. वहीं पश्चिम बंगाल में 23,341 संक्रमितों की संख्या की पुष्टि की जा चुकी है वहीं मरने वालों की संख्या 3,730 पहुंच चुकी है.
वालों की संख्या 8,090 है.