पुलिस की वर्दी में जुआं खेलते पुलिस वालों का वीडियो वायरल - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

पुलिस की वर्दी में जुआं खेलते पुलिस वालों का वीडियो वायरल


 

छतरपुर : छतरपुर जिले की बाजना थाना पुलिस का एक  वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें थाना पुलिस के तीन पुलिसकर्मी वर्दी पहनकर जुआ खेलते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि फिलहाल विभाग ने नहीं की है। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने कहा कि वे इस वीडियो की जांच करा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दिख रहा है कि एक घर में लगभग 15 से 20 लोग ताश खेल रहे हैं और दो पुलिसकर्मी फड़ पर बैठे हुए हैं तथा एक पुलिसकर्मी खड़ा हुआ है। पुलिसकर्मी खुद दांव लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो की भाषा बड़ामलहरा क्षेत्र के लोगों जैसी भाषा है। इससे पता लग रहा है कि उक्त वीडियो छतरपुर जिले का ही है। बहरहाल एसपी इस मामले की जांच कर कार्यवाही करने की बात कह रहे हैं।