जम्मू-कश्मीर: अखनूर में ड्रोन से गिराए गए हथियार, गोला-बारूद बरामद - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जम्मू-कश्मीर: अखनूर में ड्रोन से गिराए गए हथियार, गोला-बारूद बरामद

 


जम्मू कश्मीर के जम्मू जिले के अखनूर सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को ड्रोन से भारी मात्रा में गिराए हथियार और गोला-बारूद बरामद किए।

पुलिस सूत्रों ने कहा है कि स्थानीय पुलिस और सेना ने 2 एके-47 असॉल्ट राइफल, 3 एके मैगजीन, 90 राउंड की एके-47 राइफल और 1 स्टार पिस्टल बरामद की है। हथियार, गोला-बारूद की यह खेप अखनूर के नेवला खाड इलाके में बरामद की गई।

सूत्रों ने कहा, "ये हथियार और गोला-बारूद आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल करने के लिए सीमा पार से ड्रोन द्वारा गिराए गए थे।"

सीमा पार से हथियारों और गोला-बारूद को ड्रोन के जरिए गिराना एक नया तरीका है, जिसके जरिए सीमा पार से आतंकवादियों के हैंडलर्स उनके लिए ये सामान भेज रहे हैं।

सुरक्षा बलों का मानना है कि जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकवादियों के पास हथियारों की कमी के चलते ऐसा किया जा रहा है।