जबलपुर नवयुक सेल्फी लेते समय अनियंत्रित हुआ और जान गवां बैठा - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जबलपुर नवयुक सेल्फी लेते समय अनियंत्रित हुआ और जान गवां बैठा

 

 जबलपुर की घटना | दोस्त का जन्म दिन मना कर लौटते समय कैनाल किनारे खड़े होकर सेल्फी ले रहे युवक के अनियंत्रित होकर कैनाल के पानी में गिरने पर बचाने हेतु कैनाल के पानी में कूदे दोस्त शिवम का शव मिला 

 थाना बरेला अन्तर्गत गौर चौकी  प्रभारी उप निरीक्षक नितिन पाण्डे ने बताया कि  दिनाॅक 20-9-2020 को शाम 4 बजे ग्राम कजरवारा एवं पचपेढ़ी  सिविल लाईन के 7-8 लड़के कजरवारा निवासी रितिक सविता उम्र 20 वर्ष का जन्मदिन मनाने आये थे, शाम लगभग 6-45 बजे वापस लौटते समय कजरवारा निवासी हैप्पी उर्फ आकाश चौधरी उम्र 20 वर्ष का ग्राम बारहा मे कैनाल के किनारे खड़े होकर सैल्फी ले रहा था जो अनियंत्रित होकर नहर के पानी मे जा गिरा, जिसे बचाने के लिये ग्राम कजरवारा निवासी शिवम सिंह उम्र 22 वर्ष का पानी में कूदा, हल्ला सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गये जिन्होंने हैप्पी उर्फ आकाश चौधरी को बचा लिया, शिवम सिंह नहर के पानी मे डूब गया  है। डूबे शिवम सिंह की तलाश होमगार्ड की एनडीआरएफ टीम के द्वारा तलाश करवाई जा रही थी । कैनाल के आसपास   गाॅव मे रहने वाले लोगों को एवं कैनाल मे पैट्रोलिंग करने वाले चौकीदार को सूचित किया गया था।

                      दौरान तलाश के आज दिनाॅक 22-9-2020 को सुबह 8 बजे एक युवक के 15 कि.मी. दूर ग्राम घुघरी स्थित कैनाल गेट के पास कैनाल के पानी में शव के उतराने की सूचना पर हमराह स्टाफ एवं एनडीआरएफ टीम के साथ पहुंचकर कैनाल के पानी मे उतरा रहे युवक के शव को निकलवाया गया जिसकी शिनाख्त शिवम सिंह के रूप में परिजनों के द्वारा की गयी है। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।