बीजेपी नेता उमा भारती कोरोना पॉजिटिव, उत्तराखंड में खुद को किया क्वारनटीन - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

बीजेपी नेता उमा भारती कोरोना पॉजिटिव, उत्तराखंड में खुद को किया क्वारनटीन

 


नई दिल्ली, पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता उमा भारती कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. उन्होंने एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी है. ट्वीट में उमा भारती ने लिखा है कि उन्होंने प्रशासन की टीम को खबर देकर बुलवाया और अपना कोरोना टेस्ट कराया. उमा भारती ने ऋषिकेश और हरिद्वार के बीच एक स्थान पर खुद को क्वारनटीन कर लिया है. उमा भारती ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है.

उमा भारती ने ट्वीट में लिखा है, मैं आपकी जानकारी में यह डाल रही हूं कि मैंने आज अपनी पहाड़ की यात्रा के समाप्ति के अंतिम दिन प्रशासन को आग्रह करके कोरोना टेस्ट के टीम को बुलवाया क्योंकि मुझे 3 दिन से हल्का बुखार था. 
उमा भारती ने एक साथ कई ट्वीट किए हैं जिसमें उन्होंने कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना दी है. उमा भारती ने ट्वीट में लिखा है, मैंने हिमालय में कोविड के सभी विधिनिषेध एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया. फिर भी मैं अभी कोरोना पॉजिटिव निकली हूं. मैं अभी हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच वंदे मातरम् कुंज में क्वारनटीन हूं जो कि मेरे परिवार के जैसा है. 4 दिन के बाद फिर से टेस्ट कराउंगी और स्थिति ऐसी ही रही तो डॉक्टरों के परामर्श के अनुसार निर्णय लूंगी.
उमा भारती ने ट्वीट में अपील की है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हुए भाई-बहन पढ़े या उन्हें जानकारी हो, उन सबसे मेरी अपील है कि वो अपनी कोरोना टेस्ट करवाएं और सावधानी बरतें.