कमलनाथ मध्यप्रदेश को केवल 'चारागाह' मानते हैं शिवराज सिंह चौहान - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

कमलनाथ मध्यप्रदेश को केवल 'चारागाह' मानते हैं शिवराज सिंह चौहान


 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर आज हमला बोलते हुए कहा कि वे इस राज्य को केवल 'चारागाह' मानते हैं।

चौहान ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कमलनाथ को बताना चाहिए कि उन्होंने 40 साल के संसदीय जीवन में मध्यप्रदेश के लिए क्या किया है। उद्योगपति रहते हुए कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में एक उद्योग नहीं लगाया। वे उद्योग कहीं और लगाते हैं, टैक्स कहीं और पटाते हैं। केवल राजनीति मध्यप्रदेश में करते हैं। यह उनके लिए 'चारागाह' है।

मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा उपचुनावों के लिए जोर पकड़ते चुनाव प्रचार के बीच चौहान ने आरोप लगाते हुए कहा कि कमलनाथ मध्यप्रदेश, मध्यप्रदेश की जनता और राज्य की परंपराओं से अनभिज्ञ हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश की जनता से कभी लगाव नहीं रहा है और न ही आज है।