जबलपुर एक और शातिर बदमाश अज्जू उर्फ अजय मौर्य एन.एस.ए. में गिरफ्तार - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express 24 एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express 24 पढ़ें।

Breaking

जबलपुर एक और शातिर बदमाश अज्जू उर्फ अजय मौर्य एन.एस.ए. में गिरफ्तार


 

 जबलपुर  : नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्री अशोक तिवारी ने बताया कि थाना अधारताल क्षेत्रांतर्गत अज्जू उर्फ अजय मौर्य पिता सुरेन्द्र मौर्य उम्र 21 वर्ष निवासी न्यू कंचनपुर अधारताल  का एक आपराधिक प्रवृत्ति का युवक है । जिसकेे विरूद्ध 14 प्रकरण हत्या का प्रयास अवैध वसूली, मारपीट, तोडफोड, छेडछाड, एससीएसटी एक्ट, आम्र्स एक्ट आदि के पंजीबद्ध होकर न्यायालय मे विचाराधीन है जिसके विरूद्ध समय समय पर प्रतिबंधात्मक  कार्यवाही की गयी किन्तु  आदतों में सुधार न लाकर लगातार अपराध घटित किये जा रहा था, जिसकेे स्वछंद विचरण करने से कभी भी किसी भी मानव के जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता है, को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा उपरोक्त आरोपी के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) 1980 की धारा 3, सहपठित धारा 2 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया।

                      दिये गये निर्देशों के तहत शातिर बदमाश अज्जू उर्फ अजय मौर्य के विरूद्ध एन.एस.ए. का प्रकरण तेैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जिला दण्डाधिकारी जबलपुर श्री कर्मवीर शर्मा (भा.प्र.से.) के द्वारा आरोपी के अपराधिक गतिविधियो केा दृष्टिगत रखते हुये एन.एस.ए. के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराये जाने हेतु आदेशित किये जाने आज दिनाॅक 15-10-2020 को जारी एनएसए के वारंट में अज्जू उर्फ अजय मौर्य को गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल में निरूद्ध कराया गया है।