Jabalpur 24 घंटों में 78 नये कोरोना पोजिटिव केस पाये गये - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Jabalpur 24 घंटों में 78 नये कोरोना पोजिटिव केस पाये गये


 


जबलपुर जिले में कोरोना के आज 78 नये मरीज मिले     

वहीं अब तक कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर 85 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए                                                                                                                             कोरोना से स्वस्थ होने पर आज गुरुवार 15 अक्टूबर को 85 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 681सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 78 नये मरीज सामने आये हैं । आज डिस्चार्ज हुये 85 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 10 हजार 960 हो गई है । जबलपुर का रिकवरी रेट बढ़कर अब 91.25 प्रतिशत हो गया है । अर्थात कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 91.25 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं । कल बुधवार की शाम 6 बजे से आज गुरुवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 78 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 12 हजार 010 हो गई है । बीते चौबीस घण्टे के दौरान दो व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 190 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 860 हो गये हैं । आज कोरोना टेस्ट हेतु 1 हजार 520 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।