कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो रोजाना सुबह करें इस ड्रिंक का सेवन, थोड़ी देर में ही दिखेगा असर - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो रोजाना सुबह करें इस ड्रिंक का सेवन, थोड़ी देर में ही दिखेगा असर



 कब्ज की समस्या में पेट ठीक ढंग से साफ नहीं होता है। जिसके कारण आप दिनभर असहज महसूस होता रहता है। किसी व्यक्ति को कब्ज की समस्या तब होती है तो जब वह अपनी डाइट में ऐसी चीजों का सेवन कम करता है जिसमें फाइबर की मात्रा कम होती है। जिससे खाना आसानी से पच नहीं पाता है जोकि कब्ज की समस्या  का कारण बन जाता है। 

अगर इस समस्या नजरअंदाज किया तो आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। पाचन तंत्र में खराबी के कारण अगर आप लगातार 3 सप्ताह ठीक ढंग से फ्रेश नहीं हुए हैं तो समझ लें कि आपको कब्ज की समस्या है। जिसका इलाज तुरंत कराना चाहिए।  कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय अपना सकते हैं। किचन में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल कर आप आसानी से कब्ज की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 

ऐसे बनाएं ये स्पेशल ड्रिंक

सामग्री

  • जीरा
  • पानी
  • शहद
  • ऐसे बनाएं

    सबसे पहले एक पैन में एक गिलास पानी डालकर उबाल लें। इसके बाद इसमें एक चम्मच जीरा डाल दें और धीमी आंच में 4-5 मिनट पकने दें। इसके इसमें छान लें और आधा से एक चम्मच शहद मिला लें। इसके बाद हल्का गुनगुना इसका सेवन करें। 

    कैसे मिलेगा काम
    आपको बता दें कि जीरा में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाता है। वहीं शहद शरीर में फ्रक्टोज के अवशोषण को कम करता है। जो कब्ज की समस्या को छूमंतर कर देगा।