साक्षी महाराज के बिगड़े बोल बोले अनुपात के हिसाब से होना चाहिए कब्रिस्तान और शमशान देखें वीडियो - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

साक्षी महाराज के बिगड़े बोल बोले अनुपात के हिसाब से होना चाहिए कब्रिस्तान और शमशान देखें वीडियो


 उत्तर प्रदेश : उन्नाव भाजपा से सांसद साक्षी महाराज ने  एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है ।उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में विभिन्न जगहों पर श्मशान और कब्रिस्तान दोनों प्रमुख समुदायों की आबादी के हिसाब से होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मुसलमानों को भी शवों को दफनाने के बजाय जलाना शुरू कर देना चाहिए। 

साक्षी महाराज रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र उन्नाव की बांगरमऊ सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार श्रीकांत कटियार के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने  कहा कि  देश में लगभग 2-2.5 करोड़ साधु हैं और अगर हम उन सभी के लिए समाधि बनाना शुरू कर दें, तो कोई भी कल्पना कर सकता है कि उसके लिए कितनी जमीन की जरूरत पड़ेगी। इसी तरह, भारत में 20 करोड़ मुसलमान  हैं, और अगर सभी को दफनाना पड़ेगा तो फिर कितनी जमीन बचेगी।

साक्षी महाराज ने आगे कहा कि एक कानून होना चाहिए, जिसके तहत दफनाने के लिए कोई जमीन नहीं दी जानी चाहिए और सभी समुदायों को दाह संस्कार का विकल्प चुनना चाहिए। अन्यथा, एक दिन, हमारे पास देश में खेती के लिए जमीन भी नहीं बचेगी। हमारे धैर्य और शालीनता की परीक्षा नहीं होनी चाहिए। साक्षी महाराज के इस बयान से हड़कंप मच गया है ।