जुए के फड़ पर छापा 11 जुआड़ी गिरफ्तार 24 हजार 950 रूपये जप्त - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जुए के फड़ पर छापा 11 जुआड़ी गिरफ्तार 24 हजार 950 रूपये जप्त


 

जबलपुर / थाना प्रभारी गढ़ा श्री राकेश तिवारी ने बताया कि आज दिनाॅक 26-11-2020 की रात्रि में क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि छुई खदान दुर्गा मंदिर के पास स्ट्रीट लाईट के नीचे कुछ व्यक्ति ताश पत्तों की हार जीत पर रूपयेा का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना गढ़ा की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी जहाॅ  कुछ लेाग जुआं खेलते हुये दिखे जो पुलिस को आता देख भागने लगे घेराबंदी कर 11 जुआडियों को पकडा, पूछताछ पर सभी ने अपने नाम नीरज उर्फ नीलू पासी , अंकित मिश्रा, दीपक झारिया, पुरूषोत्तम विश्वकर्मा, बंसत रजक, गुलजारी लाल महावर, विक्की उर्फ खेमराज यादव, संतोष झारिया, लालू उर्फ जमुना प्रसाद पटेल, मुकेश बघेल सभी  निवासी छुई खदान गढ़ा बताये, जुआडियों एवं फड़ से नगद 24 हजार 950 रूपये, एवं 52 ताश पत्ते जप्त करते हुये जुआडियो के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

 उल्लेखनीय भूमिका- जुआडियों को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक विनय बुदेला, आरक्षक अशोक , राजकुमार, क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक राजेश शुक्ला, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र सिंह, आरक्षक अजय, सुग्रीव तिवारी, ज्ञानेन्द्र पाठक की सराहनीय भूमिका रही।