5 किलो 535 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख रुपए का जप्त - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

5 किलो 535 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख रुपए का जप्त


 बोरी में रखा 5 किलो 535 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख रुपए का जप्त, अज्ञात आरोपी की तलाश

जबलपुर/ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को मादक पदार्थो की तस्करी मे लिप्त आरोपियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

                  थाना प्रभारी ग्वारीघाट श्री विजय परस्ते ने बताया कि दिनांक 25-11-2020 की शाम विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली एक व्यक्ति ग्राम भटौली वाइपास मोड़ पर लाल रंग की शर्ट एवं पेंट पहने हुये एक बोरी में गांजा रखे खड़ा है जो किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है, यदि तुरंत दबिश दी गयी तो रंगे हाथों पकड़ा जायेगा। सूचना पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये मुखबिर के बताये स्थान पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गयी ग्राम भटौली बाइपास तिराहा के आसपास मुखबिर द्वारा बताये हुलिये का कोई व्यक्ति दिखाई नहीं दिया आस पास  तलाश की गयी सड़क किनारे झाड़ियोें के पास एक सफेद रंग की बोरी दिखाई दी बोरी को खोलकर देखने पर बोरी के अंदर प्लास्टिक की पालीथिन केें 6 पैकिटों में मादक पदार्थ पदार्थ गांजा रखा मिला जो तौल करने पर 5 किलो 535 ग्राम गांजा कीमती 1 लाख रूपये का होना पाया गया जिसे जप्त करते हुये अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरेापी  की तलाश पतासाजी जारी है।

 उल्लेखनीय भूमिका : अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त करने में उप निरीक्षक देवी सिंह तोमर, श्रीराम रघुवंशी, प्रधान आरक्षक चंद्रप्रताप दुबे, आरक्षक तरूण, महिला आरक्षक पदमा की सराहनीय भूमिका रही।