जबलपुर 24 घंटों के दौरान कोरोना पोजिटिव पाये गये संक्रमित व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त हुई है - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

जबलपुर 24 घंटों के दौरान कोरोना पोजिटिव पाये गये संक्रमित व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त हुई है


 जबलपुर :  मंगलवार 24 नवम्बर को कोरोना पॉजिटिव पाये गये संक्रमित व्यक्तियों की  जानकारी प्राप्त हुई है । कोरोना पॉजिटिव मिले इन व्यक्तियों में रतन कोलोनी गोरखपुर निवासी 73 वर्षीय पुरुष, मेन रोड  गढाफाटक निवासी 53 वर्षीय पुरूष, मिलेट्री हॉस्पिटल में उपचाररत 23 वर्षीय युवक, गढा रोड रानीताल निवासी 64 वर्षीय पुरूष, टीटीसी रिज रोड निवासी 39 वर्षीय पुरूष, जग्गी बिल्डर शास्त्री नगर निवासी 62 वर्षीय पुरूष, नागपुर रोड मदनमहल निवासी 25 वर्षीय युवक, चेतराम की मढ़िया गढा रोड निवासी 55 वर्षीय पुरूष, विजय नगर एक्सटेंशन रांझी निवासी 60 वर्षीय पुरूष, रद्दीचौकी गोहलपुर निवासी 74 वर्षीय पुरूष, 43 वर्षीय महिला और 16 वर्ष की किशोरी, तिवारी बाडा पंसारी मोहल्ला गोरखपुर निवासी 35 वर्षीय पुरूष, बाबा टोला मन्दिर सिंधी केम्प निवासी 38 वर्षीय पुरूष, कचनार सिटी विजय नगर निवासी 58 वर्षीय महिला और 34 वर्षीय पुरूष, अंशुल कॉम्प्लेक्स रतन कॉलोनी निवासी 71 वर्षीय महिला, शांति नगर दमोहनाका निवासी 66 वर्षीय महिला, घड़ी चौक विजय नगर निवासी 29 वर्षीय पुरूष, भवँरताल नेपियर टॉउन निवासी 35 वर्षीय महिला, रेल अंडर ब्रिज के पास आमनपुर नरसिंग वार्ड निवासी 12 वर्षीय बालिका, शक्ति नगर गुप्तेश्वर निवासी 57 वर्षीय महिला, ग्राम कटोरा पोस्ट सिमरिया पाटन निवासी 68 वर्षीय पुरूष, आईटीआई रोड श्रीधाम कॉलोनी विजय नगर निवासी 55 वर्षीय पुरूष,  एसबीआई के सामने तुलाराम चौक निवासी 51 वर्षीय पुरूष, होम साइंस कॉलेज नेपियर टॉउन निवासी 47 वर्षीय महिला और 64 वर्षीय पुरूष, गली नम्बर सोलह सदर निवासी 75 वर्षीय पुरूष, मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में उपचाररत 32 वर्षीय पुरूष, मिल्क स्कीम आधारताल निवासी 84 वर्षीय महिला, जवाहर होटल के सामने फूटाताल चौक निवासी 63 वर्षीय महिला, ज्योति सिनेमा के सामने नेपियर टॉउन निवासी 50 वर्षीय पुरूष, शहपुरा निवासी 45 वर्षीय पुरूष, स्नेह नगर निवासी 47 वर्षीय महिला, लालमाटी चांदमारी तलैय्या निवासी 31 वर्षीय महिला, वार्ड नम्बर अठारह सिहोरा निवासी 60 एवं 48 वर्षीय महिला और 60 वर्षीय महिला, वार्ड नम्बर दस सिहोरा निवासी 24 वर्षीय युवती, मेडिकल कॉलेज में उपचाररत 70 वर्षीय पुरूष, आकृति अपॉर्टमेंट साऊथ सिविल लाइन निवासी 34 वर्षीय महिला,  वार्ड नम्बर एक ग्राम भमकी निवासी 66 वर्षीय पुरूष, ईस्ट करिया पाथर निवासी 70 वर्षीय पुरूष, नर्मदा होम कटंगा निवासी 31 वर्षीय पुरूष, तुलाराम चौक निवासी 57 वर्षीय पुरूष, कछपुरा यादव कॉलोनी निवासी 51 वर्षीय पुरूष, पोलीपाथर ग्वारीघाट निवासी 30 वर्षीय महिला, ग्राम खैरी उड़ना पाटन निवासी 21 वर्षीय युवक, वार्ड नम्बर एक मझगवाँ निवासी 17 वर्ष की किशोरी, एसबीआई कॉलोनी निवासी 49 वर्षीय महिला और 49 वर्षीय पुरूष, कचनार सिटी विजय नगर निवासी 32 एवं 58 वर्षीय पुरूष, मुस्कान प्लाजा निवासी 51 वर्षीय महिला और 25 वर्षीय युवती, जय नगर यादव कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय महिला, गली नम्बर छह सदर निवासी 60 वर्षीय महिला और 4 वर्ष की बालिका ,संजीवनी नगर निवासी 46 वर्षीय पुरूष, एपीआर कॉलोनी कटंगा निवासी 41 वर्षीय पुरूष तथा गली नम्बर छह सदर निवासी 85 वर्षीय महिला शामिल है ।