Jabalpur Collecter मंगलवार 24 नवम्बर की ब्रीफिंग में अपडेट देते जबलपुर कलेक्टर कर्म वीर शर्मा ने बताया - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Jabalpur Collecter मंगलवार 24 नवम्बर की ब्रीफिंग में अपडेट देते जबलपुर कलेक्टर कर्म वीर शर्मा ने बताया


 जबलपुर - कलेक्टर  Karmveer Sharma ने मंगलवार 24 नवम्बर की ब्रीफिंग में कोरोना  संक्रमण से बचने लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने का आग्रह किया है । श्री शर्मा ने ठण्ड के दिनों में बुजुर्गों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध भी लोगों से किया । उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा कोरोना से बुजुर्गों की सुरक्षा के लिये वृद्धजन सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के तहत बुजुर्गों और कोमोरबिडिटी से पीड़ित 50 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को चिन्हित किया जा रहा है, उनसे सम्पर्क किया जा रहा है तथा उनके स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग की जा रही है । कलेक्टर ने नागरिकों से अपील करते हुये कहा वे अपने घर के बुज़ुर्ग सदस्यों की ठण्ड को देखते हुये विशेष देखभाल करें और उन्हें घर से बाहर  बिल्कुल न निकलने दें । यदि उन्हें कोई बीमारी है तो नियमित रूप से दवायें देते रहे और समय-समय पर उनका चेक-अप भी कराते रहें । उन्होंने लक्षण दिखाई देने पर निकट के फीवर क्लीनिक से सेम्पल कराने का भी अनुरोध किया , ताकि यदि कोरोना हो तो जल्दी से उसकी पहचान हो सके और समय पर उपचार शुरू किया जा सके । श्री शर्मा ने कहा कि कोरोना की जितनी जल्दी पहचान होगी, उतनी जल्दी उसका उपचार शुरू हो सकेगा और घातक स्थिति से बचा जा सकेगा ।