पत्नि ने प्रेमी संग कर दी पति की हत्या - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

पत्नि ने प्रेमी संग कर दी पति की हत्या


 थाना रांझी अंतर्गत हुई अंधी हत्या का 24 घंटे के अंदर खुलासा, पत्नि ने ही प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, आरोपी पत्नि एवं प्रेमी दोनों गिरफ्तार


जबलपुर : थाना रांझी अपराध क्रमांक  948/2020 धारा 302 .201 भादवि


 नाम मृतक - सोनू सिंह पिता गिरवर सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी जी आई एफ फेक्ट्री गेट के सामने रिछाई थाना रांझी

 

 गिरफ्तार आरोपी -

1-(पत्नि) नीतू सिंह पिता सोनू सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी जी आई एफ गेट न 2 के सामने रिछाई थाना रांझी जबलपुर

2-राजू राजभर पिता श्याम लाल राजभर उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम जफरपुर पोस्ट दुल्लहपुर जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश  


 जप्ती- घटना मे प्रयुक्त चाकू, कम्बल, एवं घटना के वक्त पहने खून लगे हुये कपड़े, मृतक का 1 मोबाइल  एवं आरोपी राजू राजभर के 2 मोबाईल।

 

            थाना रांझी में दिनांक 28-11-2020 की सुबह जीआईएफ गेट न. 2 के सामने नाले में एक व्यक्ति के शव पड़े होने की सूचना पर पहुंची पुलिस को  पप्पू ठाकुर उम्र 47 वर्ष निवासी कमला भण्डार के पास अधारताल ने सूचना दी थी कि सोनू सिंह ठाकुर अपनी पत्नी नीतू सिंह ठाकुर से दिनांक 27-11-2020 की रात्रि 10-30 बजे घूमने जा रहा हूं कहकर निकला था जो घर वापस नहीं आया था आज सुबह लगभग 7-30 बजे उसे पता चला कि सोनू ठाकुर उम्र 40 वर्ष निवासी जीआईएफ गेट नम्बर 2 के सामने अखाड़ा मोहल्ला रिछाई का शव जीआईएफ गेट नम्बर 2 के सामने नाले में पड़ा हुआ है यह पता चलने पर उसने जाकर देखा तो सोनू सिंह का शव नाले में औंधा पड़ा दिख रहा है। घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, सूचना पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों एवं एफएसएल टीम की उपस्थिति   घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौेरान नाले की दीवाल में खून के दाग लगे हुये मिले, शव को नाले से निकलवाकर शव का निरीक्षण किया गया मृतक सोनू सिंह की गर्दन में दोनों तरफ तेज धारदार हथियार के घाव थे एवं वायें हाथ की कलाई में गहरा कटा हुआ था तथा आसपास खून फैला था।

               जांच पर प्रथम दृष्टया मृतक सोनू सिंह की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा तेज धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर साक्षय छिपाये जाने के उद्देश्य से शव को नाले में फेंकना पाया जाने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 302, 201 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।

                 घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर  सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये एवं पतासाजी करते हुये आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर प्रभारी अति. पुलिस अधीक्षक शहर अमित कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक रांझी/नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल  अशोक तिवारी एवं थाना प्रभारी रांझी आर.के. मालवीय के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।

                दिये गये निर्देशों के तहत घटना स्थल तथा असपास बारीकी से निरीक्षण करने पर लाश मिलने के स्थान से मृतक के घर तक रास्ते में खून के धब्बे मिले, मृतक के घर का निरीक्षण करने पर भी मृतक के घर में खून के दाग धब्बे होना पाये गये ।

                     घर पर खून के दाग-धब्बे होना पाये जाने पर प्रथम दृष्टया मृतक की पत्नि नीतू सिंह पर शंका उत्पन्न होने पर श्रीमति नीतू सिंह से कड़ाई से पूछताछ की गई जिसने सघन पूछताछ पर बताया कि उसका उत्तर प्रदेश के राजू राजभर से फोन के जरिये सम्पर्क हुआ था करीब एक वर्ष से मोबाईल पर बातचीत होती थी, लगभग दो महिने पहले राजू राजभर जबलपुर रिछाई मे आकर किराये के मकान मे रहने लगा था, जिसके खाने पीने की व्यवस्था वह करती थी,  दोनो शादी करना चाहते थे किन्तु  पति के कारण शादी नही कर पा रहे थे, पति सोनू सिंह ने उसे फोन पर बात करते देख लिया था जिस पर विवाद होने लगा था, उसके चरित्र पर संदेह करते हुये पति सोनू सिंह परिवार सहित अपने गाँव हिनौता हटा दमोह जाने वाला था, यह बात उसने राजू राजभर को बतायी तथा योजना के मुताबिक अपने प्रेमी राजू राजभर को रात्रि मे अपने घर मे बुलाया, रात्रि लगभग 1:30 बजे  राजू राजभर  ने आकर दरवाजा  धीरे से खटखटाया तो उसने तुरंत दरवाजा  खोल दिया  दरवाजा खुलते ही राजू राजभर जहां  सोनू सो रहा था पहुंचा और सोते समय सोनू सिहं की छाती में  बैठ गया उसने पति सोनू के पैर पकड़ कर दबा लिये तथा राजू राजभर ने चाकू से गर्दन में 4 बार हमला कर गर्दन रेत दी तथा बायें हाथ की कलाई की नस भी काट दी, कुछ ही देर में पति सोनू सिह केे मरने के बाद सोनू के शव को एक कम्बल मे लपेट कर राजू राजभर ले गया एवं घर के पास ही स्थित नाले में फेक दिया।

                            आरोपी राजू राजभर को सरगर्मी से तलाश करते हुये अभिरक्षा मे लेते हुये पत्नि नीतू सिंह एवं राजू राजभर की स्वीकारोक्ती एवं निशादेही पर घटना मे प्रयुक्त चाकू, कम्बल, एवं घटना के वक्त पहने  खून लगे हुये कपड़े, मृतक का 1 मोबाइल एवं आरोपी राजू राजभर के 2 मोबाईल जप्त करते हुये दोनो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनाॅक 29-11-2020 को मान्नीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।


 उल्लेखनीय भूमिका - अंधी हत्या का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी रांझी आर. के. मालवीय,  उप निरीक्षक बी. एल. धुवे,  प्रधान आरक्षक राजेश मिश्रा, आरक्षक साकेत तिवारी, अविनाश सिंह, जितेन्द्र तिवारी, धीरेन्द्र तिवारी, शरदधर की सराहनीय भूमिका रही । पुलिस अधीक्षक जबलपुर  सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) ने टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की है ।