यात्रीगण कृपया ध्यान दें रेल समय सारणी में 01 जनवरी से बदला इस ट्रेन का समय । - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

यात्रीगण कृपया ध्यान दें रेल समय सारणी में 01 जनवरी से बदला इस ट्रेन का समय ।


 यात्रीगण कृपया ध्यान दें 01 जनवरी से हबीबगंज स्टेशन  रात 10:40 पर चलेगी भोपाल एक्सप्रेस



ट्रेन नंबर 02155 हबीबगंज- हजरत निजामुद्दीन टर्मिनल भाेपाल एक्सप्रेस 01 जनवरी हबीबगंज स्टेशन से रात 09:05 की जगह रात 10: 40 बजे चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 08 : 40 बजे के बजाय सुबह 08 बजे निजामुद्दीन पहुंचने लगेगी। हजरत निजामुद्दीन से ट्रेन रात 08:55 की जगह 08:40 बजे रवाना हाेगी।

अगले दिन सुबह 07:05 की जगह 06: 20 बजे हबीबगंज आएगी। वहीं 02721 हैदराबाद हजरत निजामुद्दीन ट्रेन 01 जनवरी से हैदराबाद स्टेशन से रात 11 बजे चलकर अगले दिन शाम 04.53 बजे हबीबगंज पहुंचेगी। शाम 05:10 बजे भोपाल पहुंचेगी। 02722 हजरत निजामुद्दीन-हैदराबाद एक्सप्रेस 03 जनवरी से हजरत निजामुद्दीन से रात 10:50 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 09.40 बजे भोपाल और सुबह 09.58 बजे हबीबगंज पहुंचेगी।