1 जून 2021 से आई.एस. मानक वाला हैलमेट पहना अनिवार्य - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

1 जून 2021 से आई.एस. मानक वाला हैलमेट पहना अनिवार्य


 दुपहिया सवारियों के लिए हेलमेट का भारतीय मानक आईएस - 4151ः 2015 वाला हेलमेट ही उपयोग में लाया जावेगा।                                                          जबलपुर : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि जबलपुर संस्कारधानी  के समस्त दुपहिया वाहन धारकों  को लोकहित में सूचित किया जाता है कि भारत सरकार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के द्वारा भारत के राजपत्र दिनांक 26 नवम्बर 2020 को हेलमेट (गुणवत्ता नियंत्रण) आदेश 2020 लागू किया गया है। जिसमें दुपहिया सवारियों के लिए हेलमेट का भारतीय मानक आईएस-4151ः 2015 वाला हेलमेट ही उपयोग में लाया जावेगा, यह आदेश 01 जून 2021 से लागू होगा ।

                   अतः समस्त दुपहिया वाहन धारकों से अनुरोध है कि आईएस मानक वाले हेलमेट ही खरीदें, क्योकि यह आगामी छः माह पश्चात् अनिवार्य हो गया है। जिसके फलस्वरूप पुलिस द्वारा हेलमेट का यह मानक भी भविष्य में चैेक किया जावेंगा ।