यात्री गण कृपया ध्यान दें भारतीय रेलवे ने 31 जनवरी तक रद्द कीं ये ट्रेनें, यहां देखे पूरी लिस्ट - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

यात्री गण कृपया ध्यान दें भारतीय रेलवे ने 31 जनवरी तक रद्द कीं ये ट्रेनें, यहां देखे पूरी लिस्ट



नई दिल्ली | Updated: December 12, 2020


Indian Railways IRCTC : कोरोना संकट के चलते पहले ही गिनी-चुनी ट्रेनें चल रही हैं तो वहीं अब कोहरे की मार भी रेल यातायात पर पड़ने लगी है। देश के कई हिस्सों में कोहरे के चलते रेलवे ने काफी ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही रेलवे ने कई ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया है। रेलवे ने तय किया है कि 31 जनवरी तक इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। अगर आप यात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं ।  तो इस लिस्ट को देख लें।




पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार के मुताबिक यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 16 दिसंबर से 01 जनवरी तक कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस (ट्रेन संख्या 02571) 16 दिसंबर, 20, 23, 27 और 30 जनवरी, 03, 06, 10, 13, 17, 20, 24, 27, और 31 के बीच सभी बुधवार और रविवार को रद्द रहेगी। आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर (ट्रेन संख्या 02572) 17, 21, 24, 28, 31 दिसंबर और 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25 और 28 जनवरी के बीच सभी सोमवार और गुरुवार को रद्द रहेगी।