रोको टोको अभियान के तहत 300 व्यक्तियों से वसूला गया 71 हजार रूपये का जुर्माना - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

रोको टोको अभियान के तहत 300 व्यक्तियों से वसूला गया 71 हजार रूपये का जुर्माना


 जबलपुर : कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देशानुसार कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे रोको-टोको अभियान के तहत आज 300 व्यक्तियों से  71 हजार 200 रुपए का जुर्माना वसूला गया है । इसमें पुलिस द्वारा 190 व्यक्तियों से 27 हजार 300 रुपये, नगर निगम द्वारा 78 व्यक्तियों से 40 हजार 700 रुपये, एसडीएम गोरखपुर द्वारा 4 व्यक्तियों से 400 रुपये, एसडीएम आधारताल द्वारा 12 व्यक्तियों से 1हजार 200 रुपये, एसडीएम पाटन द्वारा 5 व्यक्तियों से 500 रुपये, एसडीएम शहपुरा द्वारा 5 व्यक्तियों से 500 रुपये, एसडीएम सिहोरा द्वारा 4 व्यक्तियों से 400 रुपये तथा एसडीएम कुंडम द्वारा 2 व्यक्तियों से 200 रुपये का वसूला गया जुर्माना शामिल है ।