महिला पुलिसकर्मी ने ऐसे ली रिश्वत लोग बोले इसे कहते हैं पॉकेट पे - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

महिला पुलिसकर्मी ने ऐसे ली रिश्वत लोग बोले इसे कहते हैं पॉकेट पे


 सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता रहता है, जिसमें कई बार तो लोग रातों रात स्टार बन जाते है, तो कई बाकर उनकी असलियत सामने आ जाती है या उनकी चोरी पकड़ी जाती है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा हैं जिसमे एक महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी दिन दहाड़े रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रही है सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर अपने रिएक्शन्स देने शुरु कर दिए।

इस वीडियो को jaane bhi do yaaro नाम के ट्विटर पेज से 18 दिसंबर को पोस्ट किया गया है और कैफ्शन में लिखा है no google pay no phone pay, no upi, direct pocketpay  ये वीडियो कुछ दिन का ही है जो कि अब फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है


महिला पुलिस के घूस लेने का ये तरीका देखकर लोगों ने अपने मजेदार कमेंट्स के जरिए पुलिस पर अपनी भड़ास निकाली शुरू कर दी इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के दौरान सड़क पर स्कूटी सवार महिलाओं को चालान काटने के लिए उन्हें रास्ते पर रोक लेती है, इसी दौरान महिला पुलिसकर्मी स्कूटी पर बैठी एक महिला को कुछ कहती है जिसके बाद स्कूटी पर पीछे बैठी महिला नीचे उतर कर पुलिसकर्मी के पास आती है और उसकी बैक पॉकेट में नोट डाल देती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये मामला पुणे के सांई चौक का है, देखने पर ऐसा मालूम पड़ रहा है कि इसे किसी ऊंची बिल्डिंग से बनाया गया है।