कमर में खोंसे रिवाल्वर अपराधी को पुलिस ने धर दबोचा - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

कमर में खोंसे रिवाल्वर अपराधी को पुलिस ने धर दबोचा



 रिवाल्वर खोसें घूम रहा आरोपी युवक पकड़ा गया 1 रिवाल्वर जप्त

 

मध्यप्रदेश/ जबलपुर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा जुआ, सट्टा खिलाने वालों एवं अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार, के कारोबार में लिप्त आरोपियों को चिन्हित करते हुये प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।और इस आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण ,अपराध गोपाल प्रसाद खाण्डेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल तथा एसडीओपी पाटन देवी सिंह के मार्ग निर्देशन में क्राईम ब्रांच एवं थाना पाटन पुलिस को 1 आरोपी को  रिवाल्वर खोंसे घूमते हुये पकड़ने मे सफलता प्राप्त हुई है। थाना प्रभारी पाटन आसिफ इकबाल ने बताया कि आज दिनांक 19-12-2020 की दोपहर में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि सिविल लाईन पाटन क्षेत्र में एक युवक जिसकी दाढ़ी बढ़ी हुयी है रिवाल्वर खोंसे हुये घूम रहा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी सिविल लाईन पाटन स्थित कन्याशाला के पास मुखबिर के बताये हुलिये का एक व्यक्ति दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम चिक्कू उर्फ अतीक खान उम्र 25 वर्ष निवासी सिविल लाईन पाटन बताया जिसकी तलाशी लेने पर उसकी कमर में दाहिने तरफ सामने की ओर एक रिवाल्वर खोसें हुये मिली जिसे जप्त करते हुये अतीक खान के विरूद्ध धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।