दूसरे के प्लाट को अपना प्लाट बताकर बेचने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

दूसरे के प्लाट को अपना प्लाट बताकर बेचने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


 किसी और का प्लाट अपना होना बताते हुये धोखाधड़ी कर बेचने वाला फरार अमित यादव गिरफ्तार, पिता छेदीलाल की तलाश


जबलपुर : थाना माढोताल में  दिनाॅक 31-7-2020 को देवेश कुमार चौधरी निवासी त्रिमूर्ती नगर दमोहनाका ने एक लिखित शिकायत की कि उसने अपनी पत्नी श्रीमती पूजा चौधरी के नाम से करमेता कृष्णा विहार में वर्ष 2014 मे 1200 वर्गफुट का एक प्लाट 11 लाख 43 हजार रूपये में अमित यादव एवं अमित के पिता छेदीलाल यादव निवासी जय नगर यादव कालोनी  से बैंक से ऋण लेकर क्रय करते हुये रजिस्ट्री करायी थी। दोनों के द्वारा आज दिनाॅंक तक कब्जा नहीं दिया गया, पैसे भी वापस नहीं कर रहे हैं। शिकायत थाना माढोताल से सम्बंधित होना पाये जाने पर जांच कर कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर थाना माढोताल पुलिस द्वारा जांच की गयी।

                  जांच करने  पर छेदीलाल यादव एवं उसके पुत्र अमित यादव द्वारा  फर्जी तरीके से दस्तावेजो में छेड़छाड़ करते हुए किसी अन्य प्लाट को दिखाकर रजिस्ट्री कराया जाना पाये जाने पर दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना माढोताल में धारा 420,467,468,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी पिता पुत्र की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी गयी जो घर से फरार मिले।

               घटित हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा फरार आरोपी पिता पुत्र की तलाश कर शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु आदेशित किए जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक (दक्षिण/क्राईम)  गोपाल खांडेल  एवं नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा रोहित काशवानी (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माढ़ोताल रीना पांडे शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर लगाया गया।  

टीम के द्वारा फरार आरोपी पिता पुत्र की गिरफ्तारी हेतु लगातार सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी, साथ ही मुखबिरों को लगाया गया था।

                   दिनाँक 05-12-2020 को विश्वसनीय मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि अमित यादव अपने जय नगर यादव कालोनी  स्थित घर पर आया हुआ है, सूचना पर तत्काल अमित यादव के घर दबिश दी गयी, पुलिस को देखते ही  अमित यादव भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा जाकर पंजीबद्ध धोखाधडी के प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार करते हुये  फरार पिता छेदीलाल यादव की तलाश की जा रही है।

उल्लेखनीय भूमिका - आरोपी अमित यादव को पकड़ने में थाना प्रभारी माढ़ोताल रीना पांडे शर्मा, उप निरीक्षक जे एन गेडाम, रविकरण सिंह, सरिता पटैल, आरक्षक सुदीप, रवि, कपिल, शशिप्रकाश, दिनेश की सराहनीय भूमिका रही