चोरी का डोलामाईट पत्थर एवं रेत भरकर परिवहन करते 2 टैक्टर जप्त दोनों चालक गिरफ्तार - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

चोरी का डोलामाईट पत्थर एवं रेत भरकर परिवहन करते 2 टैक्टर जप्त दोनों चालक गिरफ्तार



  चोरी करते डोलोमाइट को जप्त कर गिरफ्तार किया   

1- थाना प्रभारी चरगवाॅ रीतेश कुमार पाण्डे ने बताया कि आज दिनाॅक 2-1-21 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भिड़की में एक टैक्टर जिसका नम्बर एमपी 20 एए 8873 है का चालक ट्राली में चोरी के डोलामाईट सफेद पत्थर भरकर खड़ा है सूचना पर तत्काल दबिश दी गयी, मूुखबिर के बतायेनुसार नम्बर का टैक्टर ग्राम भिड़की में खड़ा दिखा, चैक करने पर टैक्टर में डोलामाईट के सफेद पत्थर भरे हुये मिले, टैक्टर में बैठे युवक ने नाम पता पूछने पर अपना नाम संजू भूमिया उम्र 19 वर्ष निवासी ललपुर तिलवारा बताया, पूछताछ पर कोई दस्तावेज पास में न होना बताते हुये डोलामाईट के सफेद पत्थर ग्राम बगरई से  चोरी करना स्वीकार किया संजू भूमिया के विरूद्ध धारा 379, भादवि एवं 53 गौण खनिज अधिनियम तथा 4, 21 खान खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुये टैक्टर के साथ डोलामाईट पत्थर को जप्त करते हुये संजू भूमिया को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

चोरी करते रेत के साथ ट्रेक्टर जप्त 


2- थाना प्रभारी कटंगी राकेश तिवारी ने बताया कि दिनाॅक 2-1-2021 को सुबह 11-45 बजे विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर ककरहेटा मेन रोड पर दबिश दी जहाॅ एक हरे रंग का टैक्टर एमपी 20 एए 8882 मिला जिसकी ट्राली मे रेत लोड थी, चालक से नाम पता पूछने पर चालक ने अपना नाम सूरज काछी उम्र 50 वर्ष निवासी ककरहेटा बताया जिससे टैक्टर एवं टैक्टर मे लोड रेत के सम्बंध मे पूछताछ करने पर उक्त टैक्टर स्वयं का होना बताते हुये हिरण नदी ककरहेटा घाट से चोरी से रेत लोड कर विक्रय करने हेतु लाना बताया, उक्त टैक्टर के साथ  रेत को जप्त करते हुये टैक्टर चालक के विरूद्ध धारा 379, भादवि एवं 53 गौण खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।