पहले दिन 570 स्वास्थ्य कर्मियों को लगे कोरोना के टीके - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

पहले दिन 570 स्वास्थ्य कर्मियों को लगे कोरोना के टीके

 पहले दिन 570 स्वास्थ्य कर्मियों को लगे कोरोना के टीके



जबलपुर |  कोरोना वेक्सीनेशन के पहले चरण के पहले दिन आज जिले के सभी सात फेसिलिटी केन्द्रों पर 570 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाये गये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना के टीके लगाने आज 16 जनवरी से शुरू हुए अभियान के पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना के टीके लगाने जिला अस्पताल, मेडीकल कॉलेज, रेलवे हॉस्पिटल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिहोरा, पनागर एवं शहपुरा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कटंगी को चिन्हित किया गया है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के अनुसार पहले दिन जिला अस्पताल में 98, मेडीकल कॉलेज में 100, रेलवे हॉस्पिटल में 73, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिहोरा में 70, पनागर में 60 एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शहपुरा में 84 तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कटंगी में 85 स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना के टीके लगवाये हैं।