जबलपुर जिले में आज फिर मिले कोरोना मरीज 14 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए - Jai Bharat Express 24

Jai Bharat Express 24

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

जबलपुर जिले में आज फिर मिले कोरोना मरीज 14 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए


 जबलपुर जिले में आज कोरोना के 07 नये मरीज मिले । वहीं अब तक कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर 14 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए
जबलपुर | कोरोना से स्वस्थ होने पर शुक्रवार 19 फरवरी को 14 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 744 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 7 नये मरीज सामने आये हैं । आज डिस्चार्ज हुये 14 को व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 16 हजार 140 हो गई है और रिकवरी रेट बढ़कर 97.68 प्रतिशत हो गया है । कल गुरुवार की शाम 6 बजे से आज शुक्रवार की शाम 6 बजे तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले 7 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 16 हजार 523 हो गई है । पिछले चौबीस घण्टे में कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है । जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 252  ही है । कोरोना के एक्टिव केस अब 131 रह गये हैं । कोरोना टेस्ट हेतु आज 796 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।