मुखबिर ने दी सूचना पुलिस ने रोकी CRETA कार तलाशी लेने पर मिली 2150 पाव देशी शराब - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

मुखबिर ने दी सूचना पुलिस ने रोकी CRETA कार तलाशी लेने पर मिली 2150 पाव देशी शराब

 




अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त 3 आरोपी गिरफ्तार 1 की तलाश


2150 पाव देशी शराब कीमती 2 लाख 47 हजार रूपये की एवं क्रेटा कार जप्त


जबलपुर |  क्रेटा कार में सवार 3 आरोपियों को 2150 पाव देशी शराब कीमती लगभग ढाई लाख रूपये के साथ रंगे हाथ पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।आज दिनांक  19-2-21 को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक बिना नम्बर की क्रेट कार में कटंगी बाईपास पर कटंगी की ओर अवैध रूप से अधिक मात्रा मे शराब लोड कर ले जायी जा रही है। सूचना पर  योजनाबद्ध तरीके से क्राईम ब्रांच एवं थाना माढोताल की संयुक्त टीम द्वारा कटंगी रोड स्थित औरिया रोड पर नाकाबंदी की चैकिंग के दौरान  प्रातः लगभग 10-30 बजे एक बिना नम्बर की क्रेटा कार आती दिखी जिसे रोका गया, वाहन मे 3 लोग सवार थे जिन्होनें पूछताछ पर अपने नाम अजय बर्मन  उम्र 32 वर्ष, योगेन्द्र राजपूत उम्र 25 वर्ष, नितेश सिंह परिहार उम्र 26 वर्ष  तीनों निवासी मगरमुंहा शहपुरा बताये, चैक करने पर वाहन में 17 सफेद बोरियों एवं 9 खाखी कार्टूनों में 2150 पाव  देशी शराब कीमती लगभग  2 लाख 47 हजार रूपये की रखी मिली जिसके शराब के सम्बंध में पूछताछ करने पर वाहन चला रहे अजय बर्मन ने बताया कि उक्त क्रेटा कार देकर तीनों को मगरमुंहा निवासी वैभव सिंह गौतम ने भेजा था, वैभव सिंह गौतम के कहने पर उक्त शराब धूमा जिला सिवनी से लेकर आ रहे थे । अजय बर्मन, योगेन्द्र राजपूत, नितेश सिंह परिहार, वैभव सिंह गौतम के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट 109 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुये वैभव सिंह गौतम की तलाश जारी है।


उल्लेखनीय भूमिका - 3 आरोपियों को अवैध शराब के साथ क्रेटा कार में रंगे हाथ पकड़ने में थाना प्रभारी माढोताल रीना पाण्डे शर्मा के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक आर.पी. बर्मन, राधेश्याम दुबे, आरक्षक अमीरचंद दुबे, ओम नारायण सिंह, आनंद तिवारी, तथा थाना माढोताल के सउनि मनोज चौधरी, प्रधान आरक्षक अशोक मिश्रा, आरक्षक संदीप, लखन की सराहनीय भूमिका रही।