आज का राशिफल(16-फरवरी-2021) : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, क्या बरतनी होगी सावधानी - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

आज का राशिफल(16-फरवरी-2021) : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, क्या बरतनी होगी सावधानी

 


मेष राशि - आज दिनभर प्रतिकूलता का सामना करना पड़ेगा। शारीरिक और मानसिकरुप से आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। व्यर्थ खर्च की मात्रा भी बढेगी। पूंजी-निवेश करने के लिए ध्यान रखिएगा। परोपकार करने में गंवाने की नौबत आएगी। लेन-देन करते समय संभलकर लेन-देन कीजिएगा। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी। आप लाभ की लालच में न फंसे। निर्णयशक्ति का अभाव द्विधा में डाल देगा।

वृषभ राशि - आज का दिन आनंद से भरा दिन है। व्यापार में और आय वृद्धि होने में लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ आनंदप्रमोद का वातावरण आनंदमय रहेगा। नए संपर्क और परिचय व्यापार के क्षेत्र में लाभप्रद रहेंगे। छोटा प्रवास आनंददायी रहेगा। आज पूरे दिन मन में उल्लास से और प्रसन्नता से भरा होगा।

मिथुन राशि - शारीरिक और मानसिकरुप से आज दिनभर प्रसन्नता छाई रहेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होने से कार्य के प्रति उत्साह भी बढेगा। सहकार्यकरों का भी सहकार प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र में भी मान-सम्मान प्राप्त होगा। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे। व्यवसाय में पदोन्नति की संभावना है। सरकारी क्षेत्र के कार्य भी सरलतापूर्वक संपन्न होंगे।

कर्क राशि - आज का दिन भाग्य में वृद्धि होने का दिन है। विदेश या दूर देश से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। छोटा प्रवास या किसी धार्मिक यात्रा से मन की प्रसन्नता में वृद्धि होगी। शारीरिकरुप से भी आज स्वस्थ रहेंगे। मानसिक रुप से भी आज प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मित्रों और परिवारजनों के साथ दिन आनंद के साथ बितेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में भी लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक धनप्राप्ति के योग प्रबल हैं। विदेश जाने के प्रयास में और धार्मिक कार्यो में सफलता प्राप्त होगी।

सिंह राशि - स्वास्थ्य के प्रति आज अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के पीछे धन का खर्च भी हो सकता है। आज खान-पान घर का ही करें तो लाभदायी रहेगा। वैचारिक स्तर पर नकारात्मकता छाई रहेगी। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि, ध्यान तथा जप आपको उचित मार्ग पर ले जाएंगे। जिससे मानसिक अस्वस्थता बहुत कम हो जाएगी।

कन्या राशि - आज का दिन आपके लिए शुभ है। यश कीर्ति प्राप्त होने में सरलता रहेगी। व्यापार के क्षेत्र में भागीदारों के साथ सम्बंधो में सकारात्मकता बढेगी। वस्त्राभूषणों की खरीदी से मन आनंदित होगा। मित्रों के साथ प्रवास का आनंद लूट सकेंगे।

तुला राशि - आप का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। सहकार्यकरो का भी सहकार प्राप्त होगा। परिवारजनों के साथ आप समय आनंदपू्र्वक बिता सकेंगे। वाणी पर संयम बरतिएगा। खर्च की मात्रा आज बढ़ न जाए इसका भी ध्यान रखिएगा। कार्य में सफलता भी प्राप्त होगी और यश भी प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि - वाद-विवादों में न फंसें। संतानों के विषय में चिंता रहेगी। विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता प्राप्त होने से उनके उत्साह में वृद्धि होगी। शेयर-सट्टे में पूंजी-निवेश न करें। संभव हो तो यात्रा या प्रवास को टाल दीजिएगा। भविष्य के लिए आर्थिक योजनाएं बनाने के लिए समय अनुकूल है। परिश्रम के अनुसार सफलता भी प्राप्त होगी।

धनु राशि - मानसिकरुप से आज आप में उत्साह का अभाव रहेगा, जिससे मन में अशांति बनी रहेगी। पारिवारिक वातावरण कलेशपूर्ण रहेगा, क्योंकि परिवारजनों के साथ अनबन हो सकती है। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज करते समय विशेष ध्यान रखिएगा। धनहानि का योग है। मानहानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। छाती में भी पीडा हो सकती है।

मकर राशि - मित्रों और परिवारजनों के साथ आज का दिन आनंदपूर्वक समाप्त होगा। किसी पर्यटन स्थल पर प्रवास भी हो सकता है । स्थावर संपत्ति विषयक कार्य आज आप कर पाएँगे। व्यवसायिक लोगो के लिए समय अनुकूल है। विद्यार्थियों को समय की अनुकूलता रहेगी। प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। आज आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। नये कार्यो का शुभारंभ आज कर पाएँगे।

कुंभ राशि - मानसिक रुप से द्विधा का अनुभव होने से किसी निश्चित निर्णय लेने में कष्ट होगा। निरर्थक खर्च से बचिएगा। वाणी पर संयम न रखने से परिवारजनों के साथ अनबन होने की संभावना है। विद्यार्थियों को अभ्यास में समय मन की एकाग्रता पर अधिक जोर देना पडेगा। कार्य सफलता प्राप्त होने में विलंब हो सकता है।

मीन राशि - शारीरिक और मानसिक रुप से आपका स्वास्थ्य प्रसन्नता से भरा रहेगा। उत्साहपूर्ण वातावरण होने से नए कार्य का प्रारंभ करने की प्रेरणा मिलेगी। पारिवारिक वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। मित्रों और परिवारजनों के साथ प्रवास पर जाना हो सकता है। धनप्राप्ति के योग है। धार्मिक यात्रा अथवा धार्मिक कार्य के आज योग है।