जबलपुर जिले में आज फिर मिले कोरोना मरीज 17 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जबलपुर जिले में आज फिर मिले कोरोना मरीज 17 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए


 जबलपुर जिले में आज कोरोना के 12 नये मरीज मिले ।वहीं अब तक कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर 17 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए                                                   जबलपुर - मंगलवार 16 फरवरी की शाम 6 बजे तक की अद्यतन स्थिति ।
जबलपुर  | कोरोना से स्वस्थ होने पर मंगलवार 16 फरवरी को 17 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 927 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 12 नये मरीज सामने आये हैं । आज डिस्चार्ज हुये 17 को व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 16 हजार 102 हो गई है और रिकवरी रेट 97.59 प्रतिशत हो गया है । कल सोमवार की शाम 6 बजे से आज मंगलवार की शाम 6 बजे तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले 12 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 16 हजार 499 हो गई है । पिछले चौबीस घण्टे में कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है । जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 252  ही है । कोरोना के एक्टिव केस अब 145 रह गये हैं । कोरोना टेस्ट हेतु आज 746 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।