जबलपुर जिले में आज फिर मिले कोरोना मरीज 20 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express 24 एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express 24 पढ़ें।

Breaking

जबलपुर जिले में आज फिर मिले कोरोना मरीज 20 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए

 


जबलपुर जिले में आज कोरोना के 19 नये मरीज मिले वहीं अब तक कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर 20 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए
जबलपुर | कोरोना से स्वस्थ होने पर सोमवार 15 फरवरी को 20 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 608 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 19 नये मरीज सामने आये हैं । आज डिस्चार्ज हुये 20 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 16 हजार 085  हो गई है और रिकवरी रेट 97.56 प्रतिशत हो गया है । कल रविवार की शाम 6 बजे से आज सोमवार की शाम 6 बजे तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले 19 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 16 हजार 487 हो गई है । पिछले चौबीस घण्टे में कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट की प्राप्त नहीं हुई है । जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 252 ही है। कोरोना के एक्टिव केस अब 150 रह गये हैं । कोरोना टेस्ट हेतु आज 821 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।